टप्पेबाजी कर सोना चोरी करने वाले गैंग का विजयनगर पुलिस ने किया खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Vijaynagar Police have uncovered a gang involved in tricking people and stealing gold; 6 accused have been arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
स्वॉट टीम नगर जोन और थाना विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए टप्पेबाजी करके सोना चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में गैंग के 6 अभियुक्त अभिषेक, पुष्पेंद्र, विशाल, अमन, यश और राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से सोने के आभूषण और 5 मोबाइल बरामद किए।

डीसीपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में विनित गुप्ता के साथ टप्पेबाजी की गई थी। टप्पेबाजी करते हुए उनके द्वारा लाये गए आभूषण अभियुक्तों ने चोरी कर लिए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

हिंडन बैराज के पास चेकिंग में हुई गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

पुलिस ने हिंडन बैराज मार्ग पर चेकिंग के दौरान इन छहों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

पहली वारदात होने का किया दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह उनकी पहली वारदात थी। उन्होंने एक अज्ञात पते पर टाटा प्रोडक्ट लिमिटेड के माध्यम से सोना मंगवाया था। जैसे ही सोना उनके पास पहुंचा, उन्होंने संबंधित व्यक्ति को बातों में उलझाकर आभूषण चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।

Share This Article
Leave a comment