वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
An awareness campaign regarding the Solid Waste Management Rules 2026 was organized at Valencia Homes Society. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में फीडबैक फाउंडेशन तथा समाज स्वास्थ्य एवं विकास संगठन (एसएचडीओ) के सहयोग से सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 एवं उचित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और सतत वातावरण बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की दी जानकारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

अभियान के दौरान सोसाइटी के निवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों, कूड़ा निस्तारण की सही प्रक्रियाओं तथा अपशिष्ट प्रबंधन में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यक्रम में विशेष रूप से घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण, सोसाइटी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण करने से कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया आसान होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

लोगों को दैनिक जीवन में जिम्मेदारीपूर्वक कचरा प्रबंधन अपनाने तथा स्वच्छ समुदाय निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में निवासियों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की शपथ दिलाई गई। सभी ने कचरे का पृथक्करण करने, स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
Leave a comment