जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, मिलावट मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Under the chairmanship of the District Magistrate, the food safety system was reviewed, and strict action was directed in case of adulteration being found.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनपद की दुकानों, होटलों, डेयरियों तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंसों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

खाद्य पदार्थों के नियमित सैंपल जांच के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिलाधिकारी ने कहा कि मिठाई, दूध, खोवा, तेल, मसाले और पनीर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने नियमित रूप से लेकर उनकी जांच कराई जाए, ताकि आम लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही भोजन तैयार करने वाले रसोईघर, बिक्री काउंटर तथा भंडारण स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए।

मिलावट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किया जाएगा। साथ ही दुकान को सील करने और संबंधित संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने जैसी कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment