जिले में दो दिवसीय स्पेशल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया : एआरटीओ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“A two-day special vehicle checking campaign was conducted in the district: ARTO.” IMAGE CREDIT TO POLICE

——-दो बसें और पांच एंबुलेंस सस्पेंड, नशे में वाहन चलाने वाले चार चालक पकड़े गए

हापुड़ (शिखर समाचार)। शासन के निर्देश पर जिले में 21 और 22 मई को दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। कार्रवाई में दो बसों और पांच एंबुलेंस को सस्पेंड किया गया।

संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर की सघन जांच

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस अभियान में यातायात क्षेत्राधिकारी राहुल यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश चंद चौबे, यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चंद चौबे ने बताया कि हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच बसों की जांच की गई, जिनमें से दो बसें गैर-कानूनी तरीके से संचालित पाए जाने पर सस्पेंड कर दी गईं। वहीं पांच एंबुलेंस को फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट निरस्त होने के कारण सस्पेंड किया गया।

नशे में ड्राइविंग सहित कई उल्लंघनों पर कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

अभियान के दौरान चार चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इसके अलावा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग तथा बिना रूट परमिट संचालन जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। एआरटीओ ने कहा कि आगे भी जिले में इसी तरह सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment