हापुड़ (शिखर समाचार)। आईपीएल मैचों में अवैध सट्टेबाजी के बढ़ते कारोबार पर हापुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.30 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है। शहर में तेजी से फैल रहे इस अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर न्यू शिवपुरी निवासी निखिल गोयल और आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ आनंद को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान बरामद मोबाइल और टैबलेट में कई संदिग्ध एप्लीकेशन तथा लेन-देन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरोपी इंटरनेट और मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों से संपर्क कर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे थे।
मोदीनगर रोड क्षेत्र से चार और सटोरी दबोचे
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मोदीनगर रोड क्षेत्र से आदर्शनगर कॉलोनी निवासी रिंकू कुमार, आकाश, रोहित और विकास कुमार उर्फ रिंकू को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार कर नगदी बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की जांच जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।
