मुठभेड़ में नंदग्राम पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार, 1 के पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In an encounter, Nandgram police arrested three accused involved in motorcycle theft, one of whom was injured by a bullet in the leg. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना नंदग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 3 अभियुक्त मोहित, अनिल और सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अनिल को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कब्जे से 9 मोटरसाइकिल, 1 मोटरसाइकिल के कलपुर्जे, 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि थाना नंदग्राम क्षेत्र के रोटरी गोल चक्कर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान 2 मोटरसाइकिल पर 3 संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल हुआ और दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के अनुसार घायल अनिल पर 7, मोहित पर 19 और सत्य प्रकाश पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी का नेटवर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे तीनों मिलकर दिल्ली-एनसीआर इलाकों में पहले दोपहिया वाहनों की रैकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर लेते थे और उन्हें हिंडन विहार क्षेत्र में झाड़ियों में छिपा देते थे। बाद में वाहनों को बेच दिया जाता था या फिर न बिकने पर उनके पुर्जे अलग-अलग करके कबाड़ी को बेच दिया जाता था।

Share This Article
Leave a comment