मेपल्स एकेडमी में जनपद टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान, विद्यालय में जश्न का माहौल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Maples Academy Honors District Topper Students; Celebration Atmosphere in School IMAGE CREDIT TO SCHOOL

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। कस्बे के कांधला रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों के जनपद की शीर्ष 10 सूची में स्थान प्राप्त करने पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

मेपल्स एकेडमी के छात्रों ने जनपद में रचा इतिहास

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को घोषित सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में मेपल्स एकेडमी की छात्रा लविश चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अरीबा मेहर ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में सातवां तथा वंश जैन ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इन तीनों विद्यार्थियों सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।

प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विद्यालय प्रबंधक राजीव गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल मेपल्स एकेडमी बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों का विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अनन्या गर्ग, कपिल मित्तल, नीरज लोमस, ऋतु मनचंदा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a comment