विकास खण्ड कार्यालय के निरीक्षण में लापरवाही पर एडीओ कृषि निलंबित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
ADO Agriculture Suspended for Negligence During Inspection of Block Development Office IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

कांधला/शामली (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव ने गुरुवार को विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड परिसर में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा एडीओ कृषि राजकीय इकाई कृष्णपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी की कार्रवाई से पूरे विकास खण्ड परिसर में हड़कंप मच गया।

गंदगी और जलभराव मिलने पर डीएम हुए नाराज

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एडीओ कृषि राजकीय इकाई के कार्यालय के बाहर गंदगी और जलभराव की स्थिति देखी। इस संबंध में पूछे जाने पर एडीओ कृषि कृष्णपाल द्वारा दिए गए जवाब और उनके बातचीत के रवैये से जिलाधिकारी असंतुष्ट दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से एडीओ कृषि को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर में बने आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आवासीय परिसर की स्थिति जर्जर पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवनों के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के पीछे बने शौचालयों को परिसर के सामने स्थानांतरित करने तथा महिलाओं के लिए अलग से शौचालय निर्माण कराने के आदेश भी दिए।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष और लेखा कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई, जनसुविधाओं और शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के निरीक्षण और कार्रवाई के चलते पूरे विकास खण्ड कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी वेदप्रकाश द्विवेदी, एडीओ पंचायत दिनेश सैनी, ग्राम पंचायत सचिव तपेश गिरी, मुकुल कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a comment