उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन जल्द होंगे तैयार, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Uttarakhand and Purvanchal Bhawans will be completed soon; a meeting was held under the chairmanship of the Municipal Commissioner. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम भव्य रूप से उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन का निर्माण करवा रहा है। सोसायटी एक्ट के तहत इसका रजिस्ट्रेशन भी किया गया। सदन से भी प्रस्ताव पारित करते हुए कार्यवाही पूर्ण की गई है और इसके लिए समिति का गठन हुआ था, जिसमें नगर आयुक्त को अध्यक्ष, अपर नगर आयुक्त को सचिव, नजारत प्रभारी, संपत्ति प्रभारी, लेखाधिकारी सहित 9 अधिकारी को जोड़ते हुए समिति का गठन किया गया। उत्तरांचल तथा पूर्वांचल समाज के लोगों को भी सदस्य नामित करते हुए समिति में जोड़ा गया।

भवन संचालन को लेकर चली लंबी प्रक्रिया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन की संचालन को लेकर लगभग डेढ़ वर्ष तक बैठक हुई, जिसमें अंतिम निर्णय लेते हुए गाजियाबाद नगर निगम को संचालन करने का निर्णय लिया गया।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर हित में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा उत्तरांचल तथा पूर्वांचल भवन का निर्माण किया गया। इसके संचालन की जिम्मेदारी पूर्व में उत्तरांचल तथा पूर्वांचल समाज के संगठनों द्वारा लेने के लिए अपना विषय रखा गया था, जिस पर डेढ़ वर्ष का समय सदस्य बनने के लिए दिया गया, किंतु सदस्य ना बनने की स्थिति में पुनः गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ही दोनों भवनों का संचालन किया जाएगा।

सदस्यता के लिए दोबारा अपील और कैंप का आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज के संगठनों को सदस्य बनने के लिए पुनः अपील की। उन्होंने बताया कि इसके लिए आगामी 6 मई को उत्तरांचल भवन में कैंप भी लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सदस्य बन सकें।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, पुरबिया समाज से राकेश तिवारी सहित उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment