खतौली तहसील बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, सुभाष चन्द अध्यक्ष व सत्यप्रकाश सैनी महासचिव निर्वाचित

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Khatauli Tehsil Bar Association elections have concluded. Subhash Chand has been elected as President, and Satyaprakash Saini as General Secretary. IMAGE CREDIT TO REPORTER

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। खतौली तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द तथा महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

शांतिपूर्ण मतदान और शाम तक पूरी हुई मतगणना

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चली। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष चतरपाल सिंह तथा सदस्य रामचंद्र सैनी और मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।

अध्यक्ष पद के चुनाव में सुभाष चन्द को 54 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुभाष चन्द ने 6 मतों से जीत दर्ज की।
महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ, जिसमें सत्यप्रकाश सैनी को 44 मत, महेश कुमार को 39 मत और अनुज कुमार को 16 मत मिले। सत्यप्रकाश सैनी ने 5 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

अन्य पदों पर भी हुए चुनाव, कई प्रत्याशी विजयी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह ने 54 मत पाकर वेदप्रकाश उपाध्याय (44 मत) को हराया। महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर अनामिका 56 मतों के साथ विजयी रहीं, जबकि शकुंतला को 43 मत मिले।
उपाध्यक्ष (10 वर्ष) के पद पर गंगा शरण और मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष (8 वर्ष) पर हरिनिवास और अशोक सैनी निर्वाचित हुए। सहसचिव पद पर रेखा देवी, युगांक मित्तल और विनीत कुमार गौतम ने जीत दर्ज की।
वरिष्ठ सदस्य पद पर राजवीर सिंह, सचिन कुमार आर्य, अमित त्यागी, शाकिर अहमद, विपिन कुमार और विकास कुमार विजयी रहे, जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर रवि कुमार, अभिषेक भड़ाना, तरुण मोघा, पंकज कुमार, अमन कुमार और अजय राठी निर्वाचित हुए। अंकुश कुमार और एक अन्य प्रत्याशी को समान मत मिलने पर दोनों को छह-छह माह का कार्यकाल दिया जाएगा।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर जश्न मनाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द ने इसे अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत बताते हुए उनके हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। वहीं महासचिव सत्यप्रकाश सैनी ने अपनी जीत को अधिवक्ताओं की एकजुटता का परिणाम बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment