जनप्रतिनिधियों, जनता एवं मीडिया से सतत संवाद रहेगा प्राथमिकता: जिलाधिकारी कविता मीना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Maintaining continuous communication with public representatives, the general public, and the media will remain a priority,” said District Magistrate Kavita Meena. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद की नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार सायंकाल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक कर प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली और मीडिया से संवाद में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत और पदभार ग्रहण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के स्थानांतरण के बाद शासन द्वारा कविता मीना को हापुड़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोषागार में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों के साथ परिचय बैठक और प्राथमिकताओं पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पदभार ग्रहण के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करना प्राथमिकता होगी।

विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि जनपद के समग्र विकास को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा और जो योजनाएं प्रगति पर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment