गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना टीला मोड क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने के 50 हजार के ईनामी जसीम उर्फ छोटू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। बंथला नहर पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जसीम को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वही मौके का फायदा उठाकर जसीम के दो साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से 3 तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस
पुलिस ने मौके से 3 तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस, 10 खोखे और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो सिपाही इक़बाल और मोहित भी घायल हुए। मामा जसीम ने ही मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया था और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर वह थाना शालीमार गार्डन इलाके में पार्क के पास गाड़ी के नीचे उसका शव फेंक कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस को बच्ची के शव की सूचना मिली थी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
पुलिस को बच्ची के शव की सूचना मिली थी और पुलिस बच्ची की हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई थी। बीती 11 अप्रैल 2026 को जसीम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने लें गया था और उसे अपने किराये के कमरें पर लें जाकर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या करके फरार हो गया था, जिसके बाद बीती 12 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पुष्टि हुई कि जसीम ही बच्ची को अपने साथ लें गया था। आरोपी जसीम पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जसीम थाना टीला मोड क्षेत्र में अपने साथियों के साथ घूम रहा है। सूचना पर बंथला नहर के पास पुलिस ने चेकिंग करना शुरू किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक पर कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे, जिस कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस से खुद को बचाने के लिए उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि जसीम किसी आपराधिक मामले में पहले भी जेल जा चुका है और पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

