गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की गढ़ कोतवाली अंतर्गत गांव कल्याणपुर में मंदिर के पास स्थित एक बाग में रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए।
युवक की पहचान होते ही परिजनों में आक्रोश
मृतक की पहचान जसवीर (38 वर्ष) पुत्र दौलत राम निवासी गांव अब्दुल्लापुर, थाना गढ़ के रूप में होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गढ़ कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया।
थाने पर जुटी भीड़, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
देर शाम तक थाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और घटनास्थल की स्थिति से ऐसा लग रहा है कि मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
