गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने 7 वर्षीय बच्ची से यौनाचार और चोरी के आरोपी अल्फाजुद्दीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अल्फाजुद्दीन के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे 1 अवैध तमंचा,2 खोखा कारतूस,1 जिन्दा कारतूस और झुग्गी से चोरी किये 10 हजार रुपए बरामद किए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बीती 15/16 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना इन्दिरापुरम के चौकी क्षेत्र नीतिखंड में निर्माणाधीन प्लाट न-9 में बनी झुग्गी में घुसकर 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने बच्ची को डराया और झुग्गी में रखे 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी करके मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि ग़ौर ग्रीन से कनावनी पुलिया
उन्होंने बताया कि ग़ौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की तरफ आने वाली ग्रीन बेल्ट रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने जाने वाले रास्ते पर पुलिस गस्त के दौरान रात्रि में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह ग्रीन बैल्ट में भागकर छिप गया। जब पुलिस ने चारो तरफ से घेरकर उसे पकडने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गया। घायल को हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
अभियुक्त का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
अभियुक्त का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदि है और अक्सर मौका देखकर इधर उधर चोरी कर अपने नशे के लिए रुपय का इंतजाम करता है। घटना वाले दिन वह पार्क में छिपकर बैठा था और रात्रि में करीब 1 से 2 बजे के बीच वह नीतिखंड 2 में निर्माणाधीन प्लाट में बनी झुग्गी में घुसकर झुग्गी में सो रही एक लडकी को पार्क की तरफ ले गया। वहां पर लड़की चिखने चिल्लाने लगी तों उसने धमकी देते हुए उसे झुग्गी में ले जाकर छोड दिया था और वहां से 11 हजार रुपये नगद व चार्जिंग में लगा एक मोबाइल फोन चोरी करके भाग गया था, जिसमें से 1000 रुपये उसने अपने नशे का सामान खरीदने में खर्च कर दिये।झुग्गी से चोरी किया हुआ मोबाइल भी रास्ते में आते जाते किसी व्यक्ति को बेच दिया था, जिसे वह पहचानता नहीं था।

