खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय खतौली में आयोजित वार्षिक खेलकूद उत्सव के अंतर्गत कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने खेलभावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी मुकाबलों में दिखा दमखम और रोमांच
कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग की ब्लू तथा हरी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। छात्र वर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी प्रशांत ने जबकि हरी टीम का नेतृत्व प्रियांशु ने किया। वहीं छात्रा वर्ग में हरी टीम की कप्तान भारती रहीं और ब्लू टीम की कमान ज्योति के हाथों में थी।
दोनों वर्गों में 45-45 मिनट तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। छात्र वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद ब्लू टीम ने हरी टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं छात्रा वर्ग में ब्लू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरी टीम को हराकर विजय हासिल की।
रस्साकशी में टीमवर्क और ताकत का शानदार प्रदर्शन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
रस्साकशी प्रतियोगिता में भी छात्रों और छात्राओं ने जोश के साथ भाग लिया। छात्र वर्ग की टीमों का नेतृत्व रोबिन राणा और राहुल कुमार ने किया, जबकि छात्रा वर्ग में प्राची और खुशी ने कप्तानी संभाली।
रस्साकशी के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिसमें दोनों वर्गों की टीमों ने अपनी ताकत और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंततः छात्र वर्ग में राहुल कुमार की टीम विजयी रही, जबकि छात्रा वर्ग में खुशी ने अपनी टीम को जीत दिलाई।
आयोजन में समिति की अहम भूमिका
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा समिति के सदस्य विपिन कुमार बंसल, आशीष जैन, विकास जैन, निखिल चौहान, विशु, पारूल शर्मा, रजत गुप्ता, मुकुल जैन, मनोज कुमार मलिक, सुधीर कुमार, हिमांशु कुमार, प्रियांशु कुमार और समय सिंह का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना और अनुशासन का संदेश भी दिया है।
