खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। गौवंश चोरी कर गोकशी करने के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी आजम उर्फ शकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है।
गिरफ्तारी और आरोपी का पिछला रिकार्ड
कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के पिता शकील तथा भाई आमिश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गिरफ्तारी अभियान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/
बताया गया कि ग्राम खेड़ी रांगड़ान निवासी परवेश कुमार ने 15 मार्च को घटना के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी को चेकिंग अभियान के दौरान सरधना मार्ग स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल प्रवीण और अंकित शामिल रहे।
