ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांवों में लगेंगी 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 3.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
2,600 LED Street Lights to Be Installed in 17 Villages of Greater Noida West, ₹3.5 Crore to Be Spent IMAGE CREDIT TO: प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांवों में जल्द ही करीब 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटें लगने से गांवों के डार्क जोन समाप्त होंगे, रात के समय आवागमन सुगम होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा स्थान चिह्नित करने का सर्वे भी पूरा हो चुका है। अगले एक माह में लाइटें लगाने का कार्य शुरू होने की संभावना है।

17 गांवों में चिन्हित किए गए डार्क जोन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के अनुसार सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ किराचपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलक लच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा गांवों में डार्क जोन चिह्नित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने पूरी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए निविदा और सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है।

एक लाख से अधिक एलईडी लाइटें पहले ही लग चुकीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार पुरानी सोडियम स्ट्रीट लाइटों को हटाकर ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटें स्थापित कर रहा है। इसके साथ ही उन क्षेत्रों को भी रोशन किया जा रहा है जहां अब तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी।

प्राधिकरण के अनुसार अब तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों में एक लाख से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। नई परियोजना पूरी होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन गांवों में भी रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।

बेहतर रोशनी से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डार्क जोन को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 17 गांवों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले एक माह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से न केवल अंधेरे वाले क्षेत्रों की समस्या दूर होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment