महाकवि नीरज की स्मृति में 18 जुलाई को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देशभर के प्रख्यात कवि करेंगे काव्यपाठ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
All India Poets’ Conference to Be Held on July 18 in Memory of Mahakavi Neeraj, Renowned Poets from Across the Country to Recite Their Poetry IMAGE CREDIT TO: आयोजक

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महाकवि गोपालदास नीरज की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 18 जुलाई (शनिवार) को शाम छह बजे हिन्दी भवन में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अजर नीरज अमर नीरज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली तथा महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य महाकवि नीरज की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और हिन्दी काव्य परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करना है।

देशभर के प्रतिष्ठित कवि करेंगे काव्य पाठ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समिति के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया कि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, पवन कुमार (आईएएस), डॉ. सीता सागर, प्रो. शैलेश गौतम, महेश श्रीवास्तव, शशांक नीरज, डॉ. कविता किरण तथा कर्नल संजय चतुर्वेदी सहित देश के प्रतिष्ठित कवि और साहित्यकार अपनी ओज, हास्य, गीत, श्रृंगार तथा समसामयिक रचनाओं का पाठ करेंगे।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं नारायण गिरि, महंत नरसिंहानंद, विधायक धर्मेश तोमर, पंकज सिंह, संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल तथा भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के अध्यक्ष एवं महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेंद्र राय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

महाकवि नीरज के साहित्य को समर्पित होगा आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महज कवि सम्मेलन नहीं, बल्कि महाकवि नीरज के साहित्य, विचारों और मानवीय मूल्यों को समर्पित सांस्कृतिक श्रद्धांजलि होगा। कार्यक्रम के बाद सभी आमंत्रित अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए सामूहिक रात्रिभोज की भी व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Leave a comment