कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, मार्गों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kanwar Yatra Preparations Intensify, Instructions Issued to Complete Road Repairs and Security Arrangements on Time IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडावली स्थित मोटा महादेव मंदिर परिसर में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्गों की स्थिति, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी मार्ग पूरी तरह गड्ढामुक्त हों तथा कहीं भी जलभराव या गंदगी न रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्गों पर कहीं भी बिजली के तार लटके हुए या विद्युत पोल झुकी हुई अवस्था में न रहें। साथ ही संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वन विभाग को गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी संबंधी संकेतक लगाने तथा विभागीय अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और पुलिस अधिकारियों को यात्रा मार्गों, पड़ाव स्थलों, यातायात परिवर्तन योजना तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन के सहयोग की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे।

बैठक में उपजिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment