संदिग्ध बुखार ने छीनी महिला की सांस, उपचार के दौरान मृत्यु

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Woman dies during treatment as suspected fever takes her life IMAGE CREDIT TO PROFILE

रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। कस्बे में संदिग्ध बुखार की चपेट में आई महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर निवासी कालू की पत्नी कल्पना (41) चार दिन पहले अचानक तेज बुखार से पीड़ित हुई थी। शुरुआती दिनों में स्थिति सामान्य दिखी, लेकिन बुखार उतरने के बजाय और तेज होता चला गया।

सवालों में घिरी जिंदगी: कल्पना की हालत बुरी, दिल्ली अस्पताल में चल रहा संघर्ष

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-anti-corruption-office-inauguration-zero-tolerance-policy-new-local-complaint-center-launched-local18-9888764.html

परिजन उन्हें तुरंत बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए महिला को दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल रेफर कर दिया। दिल्ली पहुंचने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान कल्पना का शुगर लेवल काफी बढ़ गया, वहीं ब्लड प्रेशर लगातार नीचे गिरता रहा, जिसके चलते उनकी हालत और नाजुक बनती चली गई।

सोमवार की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। कालू का कहना है कि पत्नी को चार दिनों से लगातार बुखार आ रहा था और दवाई असर नहीं कर रही थी। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उधर, मामले पर जेवर सीएससी प्रभारी डॉक्टर शफे॑ जेया ने बताया कि महिला की मौत संक्रामक परजीवी संक्रमण के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे संक्रमणों में तेज बुखार के साथ शरीर तेजी से कमजोर पड़ने लगता है, जिसके कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बुखार या संक्रमण के किसी भी प्रारंभिक लक्षण को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं।

Share This Article
Leave a comment