दो गज पीछे अभियान : पुलिस ने अतिक्रमण हटाते हुए लोगों को किया जागरूक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Under the “Do Gaj Peeche” campaign, the police removed encroachments and also made people aware about keeping a safe distance. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ के आदेश पर ‘दो गज पीछे’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस बुलडोजर के माध्यम से सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति न बने और लोग भीषण गर्मी में परेशान न हों।

अतिक्रमण हटाकर यातायात सुधार की पहल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। साथ ही फुटपाथ और सड़क पर सामान न रखने की अपील भी की गई।

पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न होने दें और वाहनों को तय गाइडलाइंस के अनुसार ही पार्क करवाएं। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वालों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2026 05 02 at 7.18.38 PM 3

नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यदि किसी ने नियमों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, ताकि यातायात बाधित न हो और नागरिकों को राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment