जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 55 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों पर डीएम सख्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
90 Complaints Received During Public Grievance Hearing, 55 Resolved on the Spot; DM Takes Strict Action on Pending Cases. IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में पटाखों के गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारोबारियों को सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी।

पटाखों की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण, अग्निशमन उपकरणों की जांच

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने पटाखों की दुकानों और गोदामों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाजार में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अग्निशमन यंत्र सही स्थिति में पाए गए। उन्होंने दुकानदारों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और संचालन की जानकारी दी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही निर्देश दिए कि सभी उपकरण चालू हालत में और आपात स्थिति में तत्काल इस्तेमाल के लिए तैयार रखे जाएं।

नगर मजिस्ट्रेट ने पटाखा कारोबारियों को स्पष्ट किया कि पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही की जाए। दुकानें प्रशासन द्वारा तय स्थानों पर ही संचालित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ज्वालापुर बाजार से हटवाया अतिक्रमण, व्यापारियों को दी हिदायत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके बाद अधिकारियों ने ज्वालापुर के बाजारों में सड़क किनारे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि वे दुकानों का सामान निर्धारित पीली पट्टी के भीतर ही रखें और सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रशासन ने व्यापारियों से दीपावली के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान, एसआई हर्ष अरोड़ा, चौकी इंचार्ज विपिन कुमार और पुष्कर चौहान सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a comment