ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tronica City Police arrested two accused involved in two-wheeler theft — IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अरमान और अमन को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

चेकिंग के दौरान संदिग्धों से खुलासा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान उनकी पहचान अरमान और अमन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

दिल्ली से चोरी बाइक बरामद, मुकदमा दर्ज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जहां पहले से ही इस संबंध में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर ट्रोनिका सिटी थाने में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब दो महीने पहले दिल्ली से इस मोटरसाइकिल को चोरी किया था। चोरी के बाद वह वाहन को छिपाकर रखते हैं और मौका मिलते ही उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकलते थे।

Share This Article
Leave a comment