प्रदेश में पेराई व गन्ना भुगतान में अव्वल रही त्रिवेणी चीनी मिल खतौली : अशोक कुमार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Triveni Sugar Mill Khatauli ranked top in sugarcane crushing and payments in the state: Ashok Kumar IMAGE CREDIT TO REPORTER

——केवल 13 दिन का गन्ना भुगतान शेष, शीघ्र होगा निस्तारण

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
त्रिवेणी समूह की खतौली स्थित चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय किसानों, विभागीय अधिकारियों तथा मिल प्रबंधन के बेहतर समन्वय को दिया जा रहा है। मिल के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेराई सत्र का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2025 को हुआ था, जो 16 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

पेराई में प्रदेश में पहला स्थान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान मिल द्वारा कुल 207.78 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि मिल की कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है। गन्ना भुगतान के मामले में भी मिल ने तेजी दिखाते हुए तीन अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने का 778.68 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में प्रेषित कर दिया है। वर्तमान में केवल 13 दिन का गन्ना मूल्य भुगतान शेष है, जिसे भी शीघ्र किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

किसानों को दिए जरूरी सुझाव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी गन्ना फसल को रोग एवं कीटों से सुरक्षित रखने के लिए समय पर कीटनाशकों का प्रयोग करें। साथ ही महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप राठी ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने खेतों में यांत्रिक विधियों का उपयोग करते हुए कीट नियंत्रण तथा खरपतवार नियंत्रण अपनाएं, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हो सके।

Share This Article
Leave a comment