टीला मोड़ पुलिस ने घर में हुई आभूषण चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Tila Mod Police Solve Jewellery Theft at a House, One Accused Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना टीला मोड़ पुलिस टीम ने घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।

चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ही पुलिस टीम चोरों की तलाश और साक्ष्य संकलन में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर में चोरी करने की बात कबूल कर ली, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष किया पेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस खुलासे से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।

Share This Article
Leave a comment