झिंझाना पुलिस के हत्थे चढ़े तीन संदिग्ध वाहन चोर, 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Three Suspected Vehicle Thieves Arrested by Jhinjhana Police, 14 Stolen Motorcycles Recovered IMAGE CREDIT TO पुलिस

शामली (शिखर समाचार)। झिंझाना थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन कथित अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। आरोपी चोरी के वाहनों को उत्तराखंड में बेचते थे। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को ऊन-थानाभवन मार्ग पर संत निरंकारी आश्रम के सामने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। उनकी पहचान कांधला निवासी इंतजार तथा झिंझाना क्षेत्र निवासी रामसेवक उर्फ बबलू और इरफान के रूप में हुई। जांच के दौरान उनके कब्जे से कांधला क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से 13 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कथित रूप से मास्टर चाबी की मदद से दोपहिया वाहनों के ताले खोलकर चोरी करने की जानकारी सामने आई। चोरी के वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था और बाद में बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी।

एक आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के अनुसार, मुर्सलीन उर्फ बटे मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना, चौकी प्रभारी ऊन राहुल देशवाल, मुख्य आरक्षी राहुल अहलावत और रोहित कुमार तथा आरक्षी सत्यप्रकाश शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment