आईएमएस गाजियाबाद में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर किया मंथन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
More Than 350 Students Discuss International Issues at IMS Ghaziabad IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईएमएस गाजियाबाद में आईएमएस एमयूएन सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय आईएमएस मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से आए 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में कूटनीतिक समझ, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना विकसित करना है।

350 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया सम्मेलन में भाग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजदूत एवं विशेष सलाहकार डॉ. दीपक वोहरा, आईएमएस समूह के महासचिव सीए (डॉ.) राकेश छारिया, कार्यकारी परिषद के सदस्य सीए विदुर छारिया और संस्थान की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) जसकिरण कौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान साई फाउंडेशन स्कूल फॉर द डीफ के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

डॉ. दीपक वोहरा ने सम्मेलन को युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय विषयों को समझने का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं को पहचानने, देश की गौरवशाली विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान, नवाचार, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। राकेश छारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वैश्विक मुद्दों को समझने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर देते हैं। जसकिरण कौर ने कहा कि सम्मेलन युवाओं में आत्मविश्वास, सहिष्णुता, जिम्मेदारी और प्रभावी संवाद की भावना विकसित करता है।

सात समितियों में वैश्विक मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सम्मेलन में सात समितियां बनाई गईं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद, विश्व स्वास्थ्य संगठन, अखिल भारतीय राजनीतिक दलों की बैठक, प्रभावशाली व्यक्तित्वों का सदन, ब्रांड एवं एजेंसी सदन और अंतरराष्ट्रीय प्रेस समिति शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने इन समितियों में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक सुरक्षा, शांति, स्वास्थ्य, राजनीति, डिजिटल प्रभाव, ब्रांड प्रबंधन और मीडिया की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया तथा समाधान सुझाए। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। दूसरे दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment