शिक्षकों की पहल से दो बेटियों को मिला कन्यादान, 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Teachers' initiative helps two daughters receive financial assistance of ₹51,000 each for their weddings. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। टीचर्स सेल्फ केयर टीम हापुड़ ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के कोष से कन्यादान के रूप में 51-51 हजार रुपये के दो चेक वितरित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने गढ़ निवासी यूनुस सलीम और हापुड़ निवासी खलील अहमद को सहायता राशि के चेक सौंपे।

जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए दिए 51-51 हजार रुपये

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग करना सराहनीय कार्य है। यह योजना समाज के जरूरतमंद लोगों को संबल प्रदान करती है। जनपद के सभी शिक्षकों को इस पहल से जुड़कर सहयोग करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जा सके।

बीएसए दीपा भाटी को स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान टीम की मंडल प्रवक्ता जयश्री और जिला संयोजक नौशाद अली ने उन्हें संस्था की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संस्था की वार्षिक पत्रिका भी भेंट की। टीम के इस प्रयास को जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Share This Article
Leave a comment