पीएम सूर्य घर योजना पर गोष्ठी आयोजित, सौर ऊर्जा अपनाने का किया आह्वान

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Seminar Organized on PM Surya Ghar Yojana, Appeal Made to Adopt Solar Energy — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना विषय पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजीत पाल त्यागी तथा भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल उपस्थित रहे। इसके अलावा परियोजना निदेशक डीआरडीए, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), नेडा के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

पीएम सूर्य घर योजना से मिलेगी सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

कार्यक्रम का शुभारंभ नेडा के परियोजना अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत उपभोक्ताओं को सौर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे बिजली बिल में कमी आने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। अग्रणी जिला प्रबंधक ने योजना के अंतर्गत उपलब्ध बैंक ऋण सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र लाभार्थी सरल प्रक्रिया के माध्यम से ऋण प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

सौर ऊर्जा स्टॉलों के जरिए नागरिकों को दी गई जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

गोष्ठी में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों ने भी भाग लिया। दिव्या पावर, धरती सोलर, केएसएन सोलर, वीवोल्ट और ओन नेटवर्क सहित अन्य संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को सौर संयंत्रों की तकनीक, स्थापना प्रक्रिया और योजना के लाभों की जानकारी दी।

बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉलों का अवलोकन कर सौर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश : विधायक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/cleaning-gained-momentum-by-commissioner/

अपने संबोधन में विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाएं देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा आम लोगों के बिजली खर्च को कम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नए उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों और आधुनिक तकनीकों का विस्तार किया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था में सुधार और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

विधायक ने नागरिकों से पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक डीआरडीए ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, एजेंसियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही गोष्ठी का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a comment