जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, एक सप्ताह में विधवा महिला को दिलाया योजनाओं का लाभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Heard Public Grievances During Janata Darshan, Helped a Widow Woman Receive Benefits of Government Schemes Within a Week — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में शिकायतों का मौके पर किया गया समाधान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

जनता दर्शन के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं अन्य मामलों में जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायतों की जानकारी दी और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विधवा महिला को एक सप्ताह में मिला योजनाओं का लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

कार्यक्रम के दौरान विधवा महिला सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमचंद ने अपनी आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनकी विधवा पेंशन बंद है तथा राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी नहीं बने हैं। इस संबंध में उन्होंने 13 जून को जनता दर्शन में जिलाधिकारी से सहायता की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मात्र एक सप्ताह के भीतर सुशीला देवी की विधवा पेंशन पुनः शुरू करा दी गई।

साथ ही उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनवा दिया गया। योजनाओं का लाभ मिलने पर सुशीला देवी ने जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जनता दर्शन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) अवनीश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और प्रत्येक शिकायत का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment