बीएसएम स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन जोश और रोमांच से भरपूर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Second day of the inter-house cricket tournament at BSM School filled with enthusiasm and excitement. IMAGE CREDIT TO स्कूल

शामली। (शिखर समाचार)
शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन सोमवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के तहत विभिन्न हाउसों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अवेंजर हाउस और वारियर हाउस आमने-सामने रहे। अवेंजर हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 52 रन बनाए। जवाब में वारियर हाउस की टीम 38 रन ही बना सकी, जिससे अवेंजर हाउस ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इनोवेटर हाउस ने जीता फाइनल मुकाबला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दूसरे मैच में एक्सप्लोरर हाउस और इनोवेटर हाउस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। एक्सप्लोरर हाउस ने 38 रन बनाए, जबकि इनोवेटर हाउस ने 40 रन बनाकर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में इनोवेटर हाउस और अवेंजर हाउस आमने-सामने रहे, जिसमें इनोवेटर हाउस ने 55 रन का लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

तृतीय स्थान के लिए एक्सप्लोरर हाउस और वारियर हाउस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें वारियर हाउस ने 45 रन बनाकर जीत हासिल करते हुए तीसरा स्थान अपने नाम किया।

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला और पूरे विद्यालय में खेल भावना का वातावरण बना रहा।

Share This Article
Leave a comment