छात्रवृत्ति योजनाओं में समयबद्ध सत्यापन पर जोर, पात्र विद्यार्थियों को हर हाल में मिले लाभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Scholarship Schemes: Emphasis on Timely Verification, Ensuring Eligible Students Receive Benefits Under All Circumstances IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) नेहा सिंह ने की।

छात्रवृत्ति आवेदनों की प्रगति की हुई समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनके सत्यापन, अग्रसारण तथा स्वीकृति की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेहा सिंह ने स्पष्ट कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन एवं अग्रसारण हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा शासन की समय सीमा का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी कहा गया कि छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था पर दिया गया जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

समीक्षा के दौरान छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment