संयुक्त किसान मोर्चा ने टोल मैनेजर के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Samyukt Kisan Morcha Submits Memorandum to SDM Against Toll Manager, Warns of Protest — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को तहसील पहुंचकर जेवर टोल मैनेजर पर किसान संगठनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

टोल मैनेजर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया कि डॉ. रूपेश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना एक्सप्रेसवे के टोल मैनेजर द्वारा क्षेत्र के किसानों एवं किसान संगठनों के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

किसानों की कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

किसान नेताओं ने मांग की कि टोल मैनेजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दुर्गेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, डॉ. रूपेश वर्मा, बीर सिंह नेताजी, उदल आर्य, पंडित प्रमोद शर्मा, जगदीश शर्मा, पप्पे नागर, उम्मेद एडवोकेट, पवन एडवोकेट, जेपी नागर, अनुप, शैलेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment