गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतो का शत प्रतिशत निस्तारण करने के आदेश नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इतना ही नहीं नगर आयुक्त ने समस्या का निस्तारण करने के बाद फीडबैक लेने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी कड़ी में नगर निगम मुख्यालय पर हुई जनसुनवाई में 13 शिकायते नगर आयुक्त के समक्ष पेश की गई, जिसमें अधिकांश समस्याएं स्वास्थ्य और उद्यान विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। नंदग्राम, दीनदयाल पुरी, दीना गड़ी, स्वर्ण जयंतीपुरम गोविंदपुरम, सेक्टर 23 संजय नगर, विजयनगर, शक्ति खंड इंदिरापुरम, रईसपुर व अन्य क्षेत्र से निवासी अपनी शिकायतें लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे थे।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रत्येक मंगलवार की भांति संभव दिवस का आयोजन हुआ था, जिसमें सभी समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आगंतुकों की समस्याओं को सुना गया तथा कार्यवाही के लिए मौके पर ही टीम भेज कर समाधान के निर्देश दिए गए। मौके पर टीम ने पहुंच कर समस्या का समाधान कराया। जनसुनवाई में निर्माण विभाग से 1, स्वास्थ्य विभाग से 3, उद्यान विभाग से 3, प्रकाश विभाग से 2, संपत्ति विभाग से 1, नजारत विभाग से 1, जलकल विभाग से 1 तथा अतिक्रमण संबंधित 1 शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज उपस्थित रहे।
संभव : नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, 13 शिकायते प्राप्त
Leave a comment
Leave a comment
