पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, दो आरोपी पकड़े, चोरी का माल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police Uncover Gang Stealing Electric Wires, Two Accused Arrested, Stolen Items Recovered IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) थाना पिलखुवा पुलिस ने इलाके में सक्रिय बिजली तार चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए विद्युत तारों के बंडल, उपकरण और कार सहित अन्य सामान बरामद किया है।

चैकिंग अभियान में पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – संदिग्ध कार से मिली अहम सुराग़

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-air-pollution-severe-air-quality-despite-restrictions-40028969.html

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पिलखुवा पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित चैकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो युवक गाजियाबाद के फरीदनगर निवासी राधे और मसूरी निवासी सूरज से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलीं।

संगठित गिरोह का पर्दाफाश – चोरी के विद्युत तार और औजारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/meeting-of-district-udyog-bandhu-committee/

सीओ के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो रात के समय सुनसान इलाकों में जाकर बिजली के तार काटकर ले जाते थे। बरामदगी में दो बंडल चोरी किए गए विद्युत तार, औजार व कार शामिल हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले क्षेत्र की रेकी करते थे, फिर मौके का फायदा उठाकर तार चोरी कर लेते और बाद में उन्हें कबाड़ी बाजार में सस्ते दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने अब तक किन-किन स्थानों से तार चोरी की घटनाएं की हैं।

Share This Article
Leave a comment