ऑपरेशन प्रहार: बिहार से मादक पदार्थ लाकर एनसीआर में सप्लाई करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख रुपये नकद बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Inter-State Smuggler Supplying Narcotics from Bihar to NCR Arrested, ₹13 Lakh Cash Recovered | IMAGE CREDIT TO: पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध शाखा की स्वाट टीम और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थ तथा 13 लाख रुपये नकद बरामद किए। बिहार निवासी कौस्तुभ मिश्रा उर्फ कार्तिक को संतोष मेडिकल सर्विस थाना विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह बिहार से मादक पदार्थ लाकर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से बिक्री और सप्लाई करता है। इसके साथी विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों के व्हाट्सएप समूहों में जुड़कर युवाओं को मादक पदार्थों का प्रचार करते थे तथा ऑनलाइन ऑर्डर लेकर उनको सप्लाई करते थे। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई की है।

वह अपने कई साथियों के साथ मिलकर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

वह अपने कई साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में एमडीएमए, चरस, स्मैक, कोकीन तथा विभिन्न प्रकार के गांजा उत्पादों की तस्करी और बिक्री का नेटवर्क संचालित कर रहा था। ग्राहकों से ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त करके यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेकर पार्सल की डिलीवरी करता था। उसके कई साथी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके है। कौस्तुभ मिश्रा गौतमबुद्ध नगर के थाना नॉलेज पार्क में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित भी चल रहा था। इसके कब्जे से 894 ग्राम विभिन्न प्रकार का इम्पोर्टेड गांजा, 2 ग्राम अवैध कोकीन, 13 लाख रुपये नकद तथा पैकिंग सामग्री बरामद हुई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इसके अन्य साथियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment