पुरकुल में 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, शहीद दीपक पुंडीर स्मृति सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Development Projects Worth ₹17.80 Crore Gifted in Purkul, Inauguration of Shaheed Deepak Pundir Memorial Community Building | IMAGE CREDIT TO: AUTHORITY

——-मुख्यमंत्री धामी ने किया कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

आरव शर्मा
देहरादून (शिखर समाचार)।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरकुल में लगभग 17.80 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और एमडीडीए मिलकर स्थानीय आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास का नया मॉडल तैयार कर रहे हैं।

बिना रुके बिना थके विकास के संकल्प पर काम कर रही सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

​मुख्य अतिथि और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा, “उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को बिना रुके और बिना थके पूरा कर रही है। एमडीडीए के साथ मिलकर हम न केवल बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि मसूरी जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बना रहे हैं। विकास के साथ सुशासन, पारदर्शिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

शहीद दीपक पुंडीर की स्मृति में बना सामुदायिक भवन राष्ट्र को समर्पित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्यमंत्री ने पुरकुल में शहीद दीपक पुंडीर की पावन स्मृति में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद के परिजनों को नमन करते हुए कहा कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण नागरिक सुविधा साबित होगा और शहीद की स्मृति को हमेशा जीवंत रखेगा।

चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम के दौरान एमडीडीए की चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें सालावाला में 86 लाख रुपये की लागत से सड़क व पुस्ता निर्माण, डोभालवाला में 1.32 करोड़ रुपये तथा विजय कॉलोनी में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व नाली निर्माण शामिल है। इसके अलावा सालावाला में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से एक और नए सामुदायिक भवन के निर्माण की नींव रखी गई।

पर्यटन और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर तेज हुआ काम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

क्षेत्र में पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर काम जारी है। पुरकुल में सैन्य धाम का निर्माण, मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक 13 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मालदेवता लाल पुल से सुआखोली तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही सहस्त्रधारा में बाल्दी नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य और रिखोली गांव में विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।

एमडीडीए के प्रयासों से नागरिकों को मिलेगा सीधा फायदा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि एमडीडीए के इन विकास कार्यों से मसूरी क्षेत्र की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। वहीं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा करना है।

WhatsApp Image 2026 07 31 at 20.51.59 2

लोकार्पण समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/woman-arrested-killing-her-live-in-partner/

गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर शहीद दीपक पुंडीर के परिजनों के साथ एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, मसूरी एसडीएम राहुल आनंद, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता सचिन तोमर, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, वीर सिंह चौहान, नेहा जोशी, सीमा पुंडीर और लक्ष्मण सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment