उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, परेड ग्राउंड में तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Amit Shah to Attend Uttarakhand Foundation Day Celebrations; Chief Secretary Reviews Preparations at Parade Ground. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

देहरादून (शिखर समाचार)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

6 नवंबर को परेड ग्राउंड में होगा भव्य समारोह, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और बेहतर होनी चाहिए, ताकि अतिथियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment