अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोदीनगर में विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On International Yoga Day, grand events were held at various locations in Modinagar. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोदीनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उल्लास के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कला के निकट स्थित पतंजलि वेलनेस सेंटर में बड़े स्तर पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

पतंजलि वेलनेस सेंटर में भव्य योग कार्यक्रम

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक डॉ. मंजू सिवाच तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता रामकिशोर अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर, सीकरी कला के पूर्व प्रधान सुमरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया।

पुलिस थानों में भी मनाया गया योग दिवस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

कोतवाली मोदीनगर, थाना निवाड़ी तथा थाना भोजपुर में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। पुलिस कर्मियों ने योग को तनावमुक्त जीवन और बेहतर कार्यक्षमता का माध्यम बताते हुए नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।

नगर के मुल्तानी मल मोदी पीजी कॉलेज तथा गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment