अंकित बालियान हत्याकांड में नया मोड़, तिहाड़ जेल से लाए गए दो कथित शूटर अदालत में पेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
New Twist in Ankit Balyan Murder Case: Two Alleged Shooters Brought from Tihar Jail and Produced Before the Court. IMAGE CREDIT रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक दबास को आरोपी बनाया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस के बंदी रक्षकों की कड़ी सुरक्षा में दोनों को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों की रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन दिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने भी अपना पक्ष रखा। न्यायालय ने रिमांड संबंधी आवेदन पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

अंकित बालियान हत्याकांड में योगेश टूंडा और दीपक दबास आरोपी बनाए गए

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अंकित बालियान की 26 अगस्त 2026 की शाम शामली में जिम से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद जांच के दौरान शामली पुलिस ने हत्या की साजिश में कथित भूमिका के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक दबास को भी मामले में आरोपी बनाया। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गिरोह से बताया गया है।

शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर कैराना न्यायालय पहुंची। पेशी से पहले सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों आरोपियों के साथ दिल्ली से आए आठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के दौरान शामली पुलिस ने दोनों को मामले में आरोपी बताते हुए रिमांड पर लेने की मांग की।

रिमांड आवेदन पर न्यायालय ने फैसला रखा सुरक्षित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

अदालत में आरोपियों की ओर से आए अधिवक्ताओं ने करीब 25 मिनट तक बहस की। इसके बाद न्यायालय ने रिमांड के आवेदन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अब इस मामले में न्यायालय के निर्णय और पुलिस की आगे की विवेचना पर नजर रहेगी।

Share This Article
Leave a comment