गाजियाबाद तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 16 का त्वरित निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Complete Solution Day Held in All Three Tehsils of Ghaziabad, 16 Complaints Resolved Promptly. IMAGE CREDIT सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में माह के तृतीय शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़ी कुल 155 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 155 शिकायतें प्राप्त, 16 का मौके पर निस्तारण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस रोटरी क्लब में एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहां 37 शिकायतें आईं और 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लोनी तहसील में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 34 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।

सदर, लोनी और मोदीनगर में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

वहीं, मोदीनगर तहसील में एडीएम (प्रशासन/एलए) अवनीश सिंह और एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार की मौजूदगी में प्राप्त 84 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष लंबित प्रार्थना पत्रों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

Share This Article
Leave a comment