राज्यमंत्री असीम अरूण ने मुरादनगर में किया माता रमाबाई लाईब्रेरी का उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Minister of State Asim Arun inaugurated the Mata Ramabai Library in Muradnagar IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ग्राम अबुपुर मुरादनगर में समाज कल्याण विकास विभाग की एकीकृत विकास योजनान्तर्गत स्वीकृति 31.72 लाख से यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा सामुदायिक केन्द्र एवं सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत माता रमाबाई लाईब्रेरी एवं टैबलैब का निर्माण 25.815 लाख के से कराया गया, जिसका उद्घाटन असीम अरूण, राज्य मंत्री, समाज कल्याण विभाग, उप्र ने किया। राज्य मंत्री असीम अरूण ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर अमल किया जाये एवं शिक्षा ग्रहण किया जाये। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत इस केन्द्र पर कोचिंग का कार्य प्रारम्भ कराये जाने हेतु आवश्यक माँग पत्र तत्काल प्रेषित किया जाये। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गाज़ियाबाद भी सम्मिलित है, जिसके अन्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल कार्ड से लिंक है, उन्हें पेंशन का ऑनलाइन प्राविधान कर दिया जाये। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार साँगवान, सांसद लोकसभा बागपत, मंजू सिवाच, विधायक, मोदीनगर, रामचन्द्र कन्नौजिया, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा, सुचेता सिंह, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष भोजपुर एवं विनोद वैशाली, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संदीप चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, दिग्विजय सिंह, डॉ. अम्बेडकर समाज समिति के सदस्यों सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व ग्राम समाज के लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment