सेक्टर 91 में बन रहा विशाल डियर पार्क, अक्टूबर 2026 तक होगा उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A massive deer park being developed in Sector 91 will be inaugurated by October 2026. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
नोएडा (शिखर समाचार)।
सेक्टर 91 में लगभग 30 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे डियर पार्क की प्रगति को लेकर 29 अप्रैल 2026 को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्क के निर्माण कार्य, सुविधाओं और डिज़ाइन की विस्तृत समीक्षा की गई।

निर्माण कार्य और डिज़ाइन की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में अधिकारियों ने डियर पार्क के एंट्री प्लाज़ा के डिज़ाइन, हिरणों और अन्य वन्य जीवों के लिए बनाए जा रहे बाड़ों (एनक्लोज़र) तथा अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही परियोजना को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

आगंतुकों के लिए आधुनिक सुविधाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पार्क में आने वाले लोगों के लिए बैटरी से चलने वाली गाड़ियां (गोल्फ कार्ट), ईवी चार्जिंग स्टेशन, शौचालय, धूप से बचाव के लिए शेड और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए पार्क का उद्घाटन अक्टूबर 2026 तक सुनिश्चित किया जाए।

जैव विविधता और संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गौतमबुद्ध नगर और एनसीआर क्षेत्र में इस तरह का कोई विकसित डियर पार्क अभी तक मौजूद नहीं है। ऐसे में यह परियोजना जैव विविधता को बढ़ावा देने और वन्य जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
डियर पार्क के विकसित होने से न केवल हिरणों की घटती संख्या को संरक्षित करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह स्थान सार्वजनिक शिक्षा और मनोरंजन का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही, पार्क में वन्य जीवों की उपस्थिति से पारिस्थितिक संतुलन मजबूत होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस डियर पार्क को एक स्वतंत्र इकाई (मिनी चिड़ियाघर) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो भविष्य में क्षेत्र की एक प्रमुख आकर्षण स्थल बन सकता है।

Share This Article
Leave a comment