गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कविनगर पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को निशाना बनाने गैंग का भंडाफोड़ मंगलवार को कर दिया है। पुलिस ने गैंग के 3 पुरुष रामा, मोंटी, चिंटू और 2 महिला अभियुक्ता मंजू व रजनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पीली धातू के आभूषण और 4570 रूपये नगद बरामद किए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिला और पुरुषों के साथ बाइक सवार बदमाश चेन स्नेचिंग व मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। स्नेचिंग के सम्बन्ध में गोविंदपुरम से तीन शिकायतें आई थी, वही दो शिकायत राजनगर से थी। घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर 2 महिलाओ और 3 पुरषों को गिरफ्तार कर लिया गए है। इसके अलावा रामा पर 19, मोंटी पर 3, चिंटू पर 3, मंजू पर 3 और रजनी के ऊपर 3 अपराधी मुकदमे में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी मिलकर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को निशाना बनाते थे। खास कर उनका निशान बच्चों के साथ निकले अभिभावक होते थे।
