बिजनौर (शिखर समाचार)। जनपद की मंडावर थाना पुलिस ने फाइनेंस किए गए ट्रैक्टरों की अवैध बिक्री करने वाले एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लिए गए सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं। हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
फाइनेंस कंपनियों की शिकायत से शुरू हुई जांच
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) संग्राम सिंह ने बताया कि 30 मार्च को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी। आरोप था कि फाइनेंस किए गए ट्रैक्टरों के नंबर प्लेट, चेसिस नंबर व अन्य दस्तावेजों में कूटरचना कर बिना एनओसी के उन्हें अवैध रूप से बेचा जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह ने फर्जी कागजात तैयार कर कोतवाली देहात क्षेत्र के गौसपुर सादात निवासी जावेद को ट्रैक्टर बेचे थे।
करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह ने महिंद्रा फाइनेंस से तीन, एयू स्मॉल फाइनेंस से दो और चोलामंडलम फाइनेंस से एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराकर उन्हें धोखाधड़ी से बेच दिया। इस तरह गिरोह ने फाइनेंस कंपनियों को करीब 53 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी सात ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं।
मुख्य आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस के अनुसार जावेद शातिर अपराधी है, जिस पर प्रतापगढ़ में भी दर्जनों ट्रैक्टर फर्जी तरीके से बेचने के मामले दर्ज हैं। उसने अपने साथियों संजीव कुमार और भूपेंद्र के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल तीनों आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
