इंदिरापुरम में नगर निगम ने वेस्ट मॉनिटरिंग के लिए चलाया विशेष अभियान

राष्ट्रीय शिखर
3 Min Read
Indirapuram, the Municipal Corporation launched a special drive for waste monitoring IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह वाली के निर्देश पर नगर निगम अधिकारी समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसंपर्क की तर्ज पर कार्यवाही कर रहे है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने इंदिरापुरम क्षेत्र के पार्षदों से संयुक्त चर्चा करते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र में महासफाई अभियान चलाने तथा बल्क वेस्ट जनरेटर पर मॉनिटरिंग बढ़ाने की योजना बनाई गई, होटल मॉल कमर्शियल भवन तथा हाई राइज सोसाइटी जिनके द्वारा गीले कचरे का निस्तारण स्वयं करना है। उन पर नजर बनाए रखने के लिए पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से विषय रखा गया, इंदिरापुरम के वार्डों में रेहड़ी पटरी को व्यवस्थित करने के लिए अभियान के रूप में कार्य करने के लिए भी योजना बनाई गई जिसमें पार्षदों की उपस्थिति में कार्यवाही होगी निर्णय लिया गया।

इंदिरापुरम में स्वच्छता अभियान को गति: पार्षदों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के संयुक्त प्रयास से गीला-सूखा कचरा प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता मुहिम शुरू

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-online-applications-open-for-sports-awards-in-ghaziabad-until-november-4-201762081614482.html

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया गया नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार समस्याओं के समाधान के लिए जनसंपर्क करते हुए कार्यवाही की जा रही है इंदिरापुरम के पार्षदों से संयुक्त रूप से क्षेत्र की साफ सफाई तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चर्चा हुई जिनके द्वारा संयुक्त रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा गया जिसके क्रम में अभियान के रूप में कार्यवाही की जाएगी, कमर्शियल भवन तथा ऐसी सोसाइटी जिनके द्वारा गीले कचरे के निस्तारण की कार्यवाही स्वयं की जानी है और प्लाट भी लगाना है यदि नहीं की जा रही है तो उन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी, पार्षदों से हुई बैठक में पार्षद हरीश, पार्षद अनिल तोमर, पार्षद अनुज त्यागी, पार्षद धीरज तथा राधेश्याम त्यागी पार्षद, तथा वार्ड 99 से अभिनव जैन उपस्थित रहे। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर अभियान के रूप में और अधिक कार्यवाही की जाएगी जिसमें जन सहयोग भी लिया जाएगा इंदिरापुरम क्षेत्र के पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित योजना बनाई गई जिसमें विशेष रूप से बल्क वेस्ट जनरेटर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी से भी सहयोग की अपील की गई है गीला कचरा तथा सूखा कचरा अलग-अलग करते हुए निगम के अधिकृत वाहनों में डालने के लिए जन-जन को जागरूक करने के लिए मुहिम भी चलाई जाएगी इंदिरापुरम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के साथ-साथ जागरूकता के कार्य भी और अधिक कराई जाएंगे इसके लिए पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है जो की सराहनीय है।

Share This Article
Leave a comment