कार्तिक गंगा मेले में बड़ी कार्रवाई : दो दरोगा सहित नौ पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब, एसपी ने किया निलंबित, पुलिस विभाग में हड़कंप

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Major action at Kartik Ganga Fair: Nine police personnel, including two inspectors, found absent from duty; SP suspends them, causing a stir in the police department IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
कार्तिक गंगा मेले की ड्यूटी से लापरवाही बरतने पर हापुड़ पुलिस विभाग में बड़ा कदम उठाया गया है। एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने जांच के दौरान अनुपस्थित पाए गए दो सब इंस्पेक्टर, तीन हेड कॉन्स्टेबल, तीन कॉन्स्टेबल और एक महिला कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।

गढ़ गंगा कार्तिक मेले में सुरक्षा की चुनौती: निरीक्षण में पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति ने बढ़ाई सतर्कता की आवश्यकता

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-online-applications-open-for-sports-awards-in-ghaziabad-until-november-4-201762081614482.html

जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु विभिन्न राज्यों और जिलों से गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। मेले की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई थी। एसपी ने रविवार को मेले के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर निरीक्षण किया, जिसके दौरान कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित स्थान से अनुपस्थित मिले।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि औरैया जिले से आए दरोगा अशोक पाल और कानपुर से दरोगा सुदेश कुमार मेले में ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे। दोनों अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया गया। इसी तरह मेरठ के हेड कॉन्स्टेबल संदीप भाटी, फिरोजाबाद के धर्मेंद्र, कानपुर नगर के अजीत सिंह, मुजफ्फरनगर के कॉन्स्टेबल सचिन, एटा के आशीष कुमार, मेरठ के कॉन्स्टेबल राहुल देव और महिला कॉन्स्टेबल मिनी कुशवाह भी ड्यूटी से नदारद पाए गए। सभी को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है।

गढ़ गंगा मेले में कड़ा संदेश: ड्यूटी से अनुपस्थित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

एसपी ने स्पष्ट किया कि गंगा मेले जैसे विशाल आयोजन में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य गंगा स्नान 5 नवंबर को प्रस्तावित है। प्रशासन के अनुसार इस दिन करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article
Leave a comment