गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर जल संचय को बढ़ावा देते हुए जलकल विभाग ने 11406 जल संचयन हेतु स्ट्रक्चर बनाए, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ-साथ तालाबों का भी जीर्णोद्धार किया गया। जल शक्ति मंत्रालय तथा मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग अर्बन अफेयर ने गाजियाबाद नगर निगम को भारत में पांचवा तथा उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान दिया, जिसके लिए डी थारा अपर सचिव आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बधाई दी और उत्साह वर्धन किया। इतना ही नहीं 2 करोड़ का पुरुस्कार भी नगर निगम को मिलेगा। जन सहभागिता से शहर वासियों को भी जल संचयन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने पार्को में वाटर हार्वेस्टिंग को व्यवस्थित की।
गाजियाबाद नगर निगम का जल संचयन में कमाल – 140 तालाबों और 11,406 रेनवाटर प्रोजेक्ट्स से मिलेगा 2 करोड़ का पुरस्कार
इसके अलावा तालाबों को पुनर्जीवित करते हुए जल संचयन को बढ़ाया गया। जलकल विभाग के अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त ने टीम को शुभकामनाएं दी। महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि आगे भी गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत तालाबों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को ओर अधिक बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है, जिसे भूल गर्भ जल स्तर में सुधार होगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम के जलकल विभाग ने 11406 रेनवाटर हार्वेस्टिंग पांचो जोन में व्यवस्थित की है। लगभग 140 तालाब को व्यवस्थित करने का कार्य निगम कर रहा है, जिनको जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया गया। जल संचयन जन भागीदारी में गाजियाबाद नगर निगम का उत्कृष्ट कार्य रहा है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर वासियों को भी जल संचय के लिए जागरूक किया जा रहा है। पार्षदों का भी विशेष सहयोग नगर निगम को मिला रहा है। 2 करोड़ का पुरुस्कार गाजियाबाद नगर निगम को मिलेगा, जिसका इस्तेमाल जल संचयन की कार्यों में किया जाएगा।
