करोड़ों की ठगी करने वाले एक ठग को गाजियाबाद साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Ghaziabad Cyber Cell arrested a fraudster involved in cheating for crores IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साइबर सेल ने करोड़ों की ठगी करने वाले एक ठग उत्सव मंडल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उत्सव मंडल ने रियल 11 फैंटेसी गेमिंग मोबाइल एप्प के पेमेंट गेटवे को हैक कर के 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उत्सव से 25 लाख रुपए की रिकवरी भी की। खास बात यह है कि बीटेक की पढ़ाई करते हुए ही उसने पेमेंट गेटवे को हैक कर लिया। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि उत्सव मंडल बीटेक का छात्र है और उसने अपने मोबाइल फोन से रियल 11 फैंटेसी गेमिंग मोबाइल एप्प के पेमेंट गेटवे को हैक कर लिया था। हैक करने के बाद वहां पर जाने वाली सारी पेमेंट उसके पास पहुंचने लगी, जिसे उसने अलग-अलग तरह से ट्रांजैक्शन करके निकलवा लिया। उत्सव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उसने जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच लगातार तकनीकी छेड़छाड़ कर लाखों रुपये की अवैध कमाई की थी। साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।

Share This Article
Leave a comment