जनसुनवाई में शिकायत पर जीडीए का बड़ा एक्शन, आवंटी की रजिस्ट्री का रास्ता हुआ साफ

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Major GDA Action on Complaint During Public Hearing, Way Cleared for Allottee’s Property Registration IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——–लिपिकीय त्रुटि से अटकी थी रजिस्ट्री, उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने घर भेजी टीम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जनसुनवाई में भवन की रजिस्ट्री से जुड़ी शिकायत सामने आते ही अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। आवंटी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजकर प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही भवन की रजिस्ट्री की शेष औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले आओ, पहले पाओ योजना में हुआ था आवंटन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनसुनवाई में स्वरूप पार्क अपार्टमेंट, साहिबाबाद निवासी दर्शन सिंह मेहता, पुत्र कुशल सिंह मेहता ने अपने भवन की रजिस्ट्री से संबंधित समस्या उपाध्यक्ष के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि भवन संख्या जे-701, दो शयनकक्ष प्रकार-1, इन्द्रप्रस्थ योजना का आवंटन उन्हें प्राधिकरण की पहले आओ, पहले पाओ योजना के अंतर्गत किया गया था। भवन का आवंटन पत्र पांच जून 2025 को जारी हुआ था और छह जून 2025 को संबंधित केंद्रीय वितरण अनुभाग में प्राप्त हुआ था।

लिपिकीय त्रुटि से उत्पन्न हुई अतिरिक्त देयता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आवंटी ने बताया कि भवन की देय धनराशि और भुगतान व्यवस्था से संबंधित प्रकरण में लिपिक स्तर पर हुई त्रुटि के कारण उनके सामने अतिरिक्त देयता की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते भवन की रजिस्ट्री की कार्यवाही अब तक पूरी नहीं हो सकी थी। शिकायत सामने आने के बाद प्राधिकरण ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया।

घर पहुंची टीम, मौके पर सुनी समस्या

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के निर्देश पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आवंटी के भवन पर पहुंचे। टीम ने आवंटी की समस्या व्यक्तिगत रूप से सुनी और प्रकरण से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्या के निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि शेष औपचारिकताएं तत्काल पूरी कराकर भवन की रजिस्ट्री नियमानुसार शीघ्र संपादित कराई जाए।

आवंटी ने जताया संतोष

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

त्वरित कार्रवाई और समस्या के समाधान की दिशा में हुई प्रगति पर आवंटी ने संतोष व्यक्त किया तथा प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। जीडीए की ओर से कहा गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से प्राधिकरण कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Share This Article
Leave a comment